Munger, टेक्नीशियन के अभाव में सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद

टेक्नीशियन के अभाव में सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद

मुंगेर से अमित कुमार झा की रिपोर्ट,

मुंगेर सदर अस्पताल मुंगेर में करोड़ों रुपये की लागत से लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट महीनों से बंद पड़ा है. कोरोना काल के दौरान मरीजों को बेड तक निर्बाध ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगभग 1000 एमएलटी क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया गया था, लेकिन वर्तमान में टेक्नीशियन के अभाव में यह प्लांट पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है.

जानकारी के अनुसार अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज फिलहाल ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे इलाज कराने को मजबूर हैं. जबकि गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन प्लांट काफी उपयोगी साबित हो सकता था. अस्पताल सूत्रों की मानें तो प्लांट के संचालन एवं रखरखाव के लिए पहले मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से एक टेक्नीशियन की नियुक्ति की गयी थी. उसी के माध्यम से प्लांट का संचालन किया जाता था.

बताया जा रहा है कि संबंधित एजेंसी का कार्यकाल वर्ष 2025 में ही समाप्त हो गया. इसके बाद से नए टेक्नीशियन की व्यवस्था नहीं की जा सकी, जिसके कारण ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है. स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द प्लांट को चालू कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लापरवाही के कारण बेकार साबित हो रही है.

इधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है और जल्द ही तकनीकी व्यवस्था बहाल कर प्लांट को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >