पड़ोसी ने महिला को पीटकर किया घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में पड़ोस के दबंगों ने 28 वर्षीय महिला को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में पड़ोस के दबंगों ने 28 वर्षीय महिला को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला नंदलालपुर निवासी मनीष कुमार की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि उसकी बकरी दर्शन यादव के दुकान पर चली गयी. जिसे लाने गयी तो दर्शन यादव ने उसकी बकरी को बुरी तरह मारने लगा. जब उसने मना किया तो दर्शन यादव, छोटे लाल और सुधीर कुमार ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. उसने बताया कि उसका पति बैंगलोर में रहकर मजदूरी करता है. यहां वह अपने दो बच्चों के साथ रहता है. दर्शन यादव आये दिन उसे परेशान करता है.

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा समीप मंगलवार की दोपहर मुंगेर आने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें 40 वर्षीय युवक घायल हो गया, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. परिजनों ने बताया कि जमालपुर छोटीकेशोपुर निवासी राजीव कुमार पासवान मंगलवार को अपने बाइक से मुंगेर आ रहा था. बिंदवाड़ा समीप अचानक उसका ब्रेक नहीं लगा. जिससे बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें राजीव के सर और हाथ में काफी चोट आयी. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >