आरएसके प्लस टू उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

राजेंद्र श्री कृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हवेली खड़गपुर(मुंगेर) . नगर के राजेन्द्र श्रीकृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा मैट्रिक बोर्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेधा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शम्मी कपूर की अध्यक्षता एवं वरीय शिक्षक श्यामाकांत मिश्रा के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के वार्ड संख्या-4 की पार्षद काजल कुमारी मौजूद थी.

आलोक कुमार ने प्राप्त किया 428 अंक

अतिथियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में 428 अंक प्राप्त करने वाले आलोक कुमार, 423 अंक लाने वाले कुमार शानू, 399 अंक प्राप्त करने वाले दिलखुश कुमार, 397 अंक प्राप्त करने वाले अंकित कुमार तथा 324 अंक प्राप्त करने वाले अंशु कुमार को सम्मानित किया गया. मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया.

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है. इस मौके पर वार्ड पार्षद विक्की कुमार, आयुष कुमार, मो. जाफर इमाम, संगीता कुमारी, शांति कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-कर्मचारी मौजूद थे.

ALSO READभागलपुर में 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा, तटबंध के तल तक पहुंचा पानी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >