श्रावणी मेला 2026 मे मुंगेर होकर चलने वाली देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त तक चलेगी, रेलवे ने बढ़ाई अवधि

Devghar Saraigarh Special Train :रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। देवघर-सरायगढ़ स्पेशल मेमू ट्रेन का परिचालन अब 31 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। इससे कोसी और अंग क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Devghar Saraigarh Special Train : मुंगेर में श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. मुंगेर होकर चलने वाली 05573/05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल मेमू ट्रेन का परिचालन अब 31 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा. पहले इस ट्रेन को केवल 15 जुलाई तक चलाने की घोषणा की गई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ा दी गई है. रेलवे के इस फैसले से कोसी और अंग क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

16 जुलाई से 31 अगस्त तक कुल 47 ट्रिप चलेंगी

मालदा मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि रेलवे ने 16 जुलाई से 31 अगस्त तक इस स्पेशल मेमू ट्रेन के कुल 47 ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया है.

उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.

रूट, स्टॉपेज और समय में नहीं होगा कोई बदलाव

रेलवे के अनुसार ट्रेन अपने पहले से निर्धारित रूट, स्टॉपेज और समय-सारिणी के अनुसार ही चलेगी. यात्रियों को किसी प्रकार की नई समय-सारिणी या मार्ग परिवर्तन का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ट्रेन में पहले की तरह 12 कोच वाली मेमू रैक लगाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर सकें.

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है ट्रेन

05573 अप देवघर-सरायगढ़ स्पेशल मेमू सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, मुंगेर, रतनपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर और बांका होते हुए देवघर पहुंचती है.

सरायगढ़ से रवाना होने वाली यह ट्रेन सुबह 6.40 बजे मुंगेर पहुंचती है और 11.20 बजे देवघर पहुंच जाती है.

वहीं 05574 डाउन स्पेशल मेमू देवघर से 11.35 बजे रवाना होकर शाम 4.25 बजे मुंगेर पहुंचती है और रात 10.15 बजे सरायगढ़ पहुंचती है.

Devghar Saraigarh Special Train : श्रावणी मेला में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

हर वर्ष श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की भीड़ कम करने और यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

रेलवे के इस निर्णय से विशेष रूप से मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, भागलपुर और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >