24 फरवरी को होगा कैमेस्ट्री के 13 सहायक प्राध्यापकों की काउंसलिंग

विश्वविद्यालय में विज्ञान के कैमेस्ट्री विषय में जहां मात्र 6 नियमित शिक्षक वर्तमान में कार्यरत हैं.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से कैमेस्ट्री में 13 नये सहायक प्राध्यापक मिले हैं. जिसकी काउंसलिंग 24 फरवरी को विश्वविद्यालय में होगी. डिप्टी रजिस्ट्रार डा. अंशु कुमार राय ने बताया कि बीते दिनों बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा मुंगेर विश्वविद्यालय को कैमेस्ट्री में 13 नये सहायक प्राध्यापक दिये गये हैं. जिसका डॉजियर भी पटना से मंगा लिया गया है. वहीं 24 फरवरी को विश्वविद्यालय में सभी 13 नये सहायक प्राध्यापकों की काउंसलिंग होगी. जिसमें कैमेस्ट्री के विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार होंगे. साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय के नेतृत्व में की जायेगी. बता दें कि विश्वविद्यालय में विज्ञान के कैमेस्ट्री विषय में जहां मात्र 6 नियमित शिक्षक वर्तमान में कार्यरत हैं. वहीं 6 अतिथि शिक्षक हैं. नये सहायक प्राध्यापक मिलने से अब कॉलेजों में कैमेस्ट्री विषय की पढ़ाई सुचारू रूप से होने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >