पुलिस पर हमला करने के मामले में मय पंचायत के मुखिया पति गिरफ्तार

दो आरोपी मुखिया पति विकास यादव और झुनझुन यादव को रविवार को मय स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस ने 3 अप्रैल 2024 को एक वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला करने तथा वारंटी को भगाने के मामले में मय पंचायत के मुखिया पति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. साथ ही पुलिस ने उक्त वारंटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि 3 अप्रैल 24 को एनवीडब्ल्यू वारंटी झुनझुन यादव को गिरफ्तार करने मुफस्सिल थाना पुलिस एसआई नीतीश कुमार के नेतृत्व में मय गांव गई थी. पुलिस आरोपी झुनझुन यादव को गिरफ्तार कर वापस आ रही थी. इसी दौरान मय पंचायत की मुखिया सोनी देवी के पति विकास यादव अपने समर्थक विभीषण यादव और सोचो यादव सहित अन्य के साथ पुलिस से झड़प करते हुए आरोपी झुनझुन यादव को पुलिस गिरफ्त से मुक्त करा कर भगा दिया. जिसे लेकर तत्कालीन एसआई नीतीश कुमार के आवेदन पर पुलिस पर हमला व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मुखिया पति विकास यादव, विभीषण यादव, सोचो यादव और वारंटी झुनझुन यादव को नामजद बनाते हुए अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इनमें से विभीषण यादव पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. जो फिलहाल इस मामले में जमानत पर है. जबकि सोचो यादव फरार है. वहीं दो आरोपी मुखिया पति विकास यादव और झुनझुन यादव को रविवार को मय स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >