बच्चे की मौत, क्लिनिक में हंगामा, तोड़-फोड़
पूर्णिया : लाइन बाजार स्थित डा दीपक कुमार के निजी क्लिनीक में शुक्रवार को एक बच्चे की मौत पर उसके परिजनों ने जम कर हंगामा किया और तोड़ फोड़ मचायी. जानकारी के अनुसार माधोपाड़ा निवासी मो जाकिर ने अपने पुत्र मुस्कान (10 वर्ष) को इलाज के लिए शुक्रवार को डा दीपक के क्लिनीक में भरती […]
पूर्णिया : लाइन बाजार स्थित डा दीपक कुमार के निजी क्लिनीक में शुक्रवार को एक बच्चे की मौत पर उसके परिजनों ने जम कर हंगामा किया और तोड़ फोड़ मचायी. जानकारी के अनुसार माधोपाड़ा निवासी मो जाकिर ने अपने पुत्र मुस्कान (10 वर्ष) को इलाज के लिए शुक्रवार को डा दीपक के क्लिनीक में भरती कराया था.
उपचार के क्रम में मुस्कान की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों के आक्रोश का ठिकाना न रहा. परिजनों के आक्रोश को देखते हुए चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मी क्लिनीक से फरार हो गये. इसके बाद परिजनों ने हंगामा और तोड़-फोड़ शुरू कर दी. घटना के बाबत आरोपी डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेिकन संपर्क नहीं हो सका. मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. समाचार िलखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










