मुंगेर में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़
मुंगेर (बिहार): बिहार पुलिस ने यहां बरियापुर थानाक्षेत्र के एक जंगल में चल रही आठ अवैध मिनीगन फैक्ट्रियों का भंडफोड किया और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.... पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिषिकुंड जंगल में छापा मारा और आठ अवैध मिनीगन फैक्ट्रियों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 14, 2014 8:38 PM
मुंगेर (बिहार): बिहार पुलिस ने यहां बरियापुर थानाक्षेत्र के एक जंगल में चल रही आठ अवैध मिनीगन फैक्ट्रियों का भंडफोड किया और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
...
पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिषिकुंड जंगल में छापा मारा और आठ अवैध मिनीगन फैक्ट्रियों का भंडफोड किया.’’सिन्हा ने बताया कि राजाराम पासवान को गिरफ्तार किया गया है जो इनमें से एक फैक्टरी चलाता था. बाकी फैक्ट्रियों के मालिक फरार हो गए.
उन्होंने बताया कि इन मिनीगन फैक्ट्रियों से 19 स्वचालित पिस्तौल, दो मैगजीन, दो देशी बम तथा अवैध हथियारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बडी मात्र में बरामद किए गए.पुलिस पूछताछ में पासवान ने बताया कि माओवादियों ने अपनी जरुरतें पूरा करने के लिए उन्हें मिनीगन फैक्ट्रियां चलाने के लिए बाध्य किया.
ये भी पढ़ें...
December 7, 2025 8:04 PM
December 7, 2025 8:01 PM
December 7, 2025 7:59 PM
December 7, 2025 7:46 PM
December 7, 2025 7:39 PM
December 7, 2025 7:36 PM
December 7, 2025 7:32 PM
December 7, 2025 7:30 PM
December 7, 2025 7:28 PM
December 7, 2025 7:24 PM
