Motihari: साढ़े तीन किग्रा चरस के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने लाखों रूपये मूल्य के चरस के साथ एक नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया.

Motihari: चिरैया. पुलिस ने लाखों रूपये मूल्य के चरस के साथ एक नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पकड़ी गई महिला तस्कर चंद्रिका कुमारी सीमा पार नेपाल के सरलाही जिला अंतर्गत मालंबा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी देवेन्द्र ठाकुर की पत्नी है. वह किसी पुरुष तस्कर के साथ झोला में 3 किलो 542 ग्राम चरस लेकर चिरैया में डिलीवरी देने आई थी. इसी क्रम में उसे चिरैया पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया.जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि महिला तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके पूर्व भी अलग-अलग जगहों से 5 तस्करों को लाखों रूपये के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HIMANSHU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >