Motihari News: कल्याणपुर में 40 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से बेहाल लोग

कल्याणपुर में पिछले 40 घंटे से बिजली गुल है. भीषण गर्मी, पानी की किल्लत और मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. आखिर कब तक बहाल होगी बिजली और क्या कह रहा है विभाग, जानें पूरी खबर…

Motihari News: कल्याणपुर प्रखंड की कई पंचायतों में पिछले करीब 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

गर्मी से परेशान लोग रात में घरों के अंदर रहने के बजाय खुले आसमान के नीचे समय बिताने को मजबूर हैं. लगातार बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.

पानी की किल्लत से बढ़ी मुश्किलें

बिजली आपूर्ति बाधित होने का सबसे ज्यादा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ा है. मोटर और पंप नहीं चलने से कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो गई है.

लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती ने हालात और खराब कर दिए हैं.

मोबाइल डिस्चार्ज, संपर्क भी प्रभावित

लगातार बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए हैं. इससे लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क प्रभावित होने लगा है.

कई ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल चार्ज नहीं होने से जरूरी कॉल और ऑनलाइन काम भी बाधित हो रहे हैं.

व्यापारियों को आर्थिक नुकसान

बिजली संकट का असर स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ा है. फ्रीजर, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहने से व्यापार प्रभावित हो रहा है.

व्यवसायियों का कहना है कि लगातार बिजली नहीं रहने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

लोगों का कहना है कि विभागीय उदासीनता के कारण आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

क्या बोले अधिकारी

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी बड़ी तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है.

विभाग के अनुसार, मरम्मत कार्य के लिए टीम तैनात कर दी गई है और जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.

मोतिहारी, कल्याणपुर से सुबोध कुमार सिंह का रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >