Motihari: फूस के घर सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख

कमाल पिपरा पंचायत के वार्ड तीन में आग लगने से एक फूस का घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया.

Motihari: पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के कमाल पिपरा पंचायत के वार्ड तीन में आग लगने से एक फूस का घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया. इस अगलगी में चार बकरी, एक गाय व एक बछड़ा भी जल गये. जानकारी के मुताबिक कमाल पिपरा गांव निवासी जगदीश राम का पुत्र झून्ना राम मजदूरी करने के लिए घर से बाहर कहीं अन्य प्रदेशों में रहता है. झून्ना की पत्नी मंगलवार की रात उक्त फूस के घर में गाय, बकरी बांधकर अपने घर में सोने चली गई. आधी रात को अचानक आग लग गयी और सब कुछ जलकर राख हो गया. वहीं सीओ ने बताया कि पीडित झून्ना राम को जल्दी ही सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HIMANSHU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >