Motihari: किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की मिली जानकारी

खिजिरपुरा में शनिवार को रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.

Motihari: केसरिया. प्रखंड क्षेत्र के खिजिरपुरा में शनिवार को रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया अशोक कुमार गुप्ता, बीएओ अंकुर कुमार राय, पंसस हरिकिशोर प्रसाद एवं धर्मेंद्र राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. गोष्ठी में उपस्थित किसानों को दलहन, तेलहन एवं जलवायु अनुकूल खेती के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई. बीटीएम दिलीप कुमार ने जलवायु अनुकूल खेती पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि यह पद्धति जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने, मौसम के उतार-चढ़ाव से फसलों को बचाने तथा उत्पादन बढ़ाने में सहायक होती है. उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के अनुरूप फसलों को विकसित करना समय की मांग है, जिससे पैदावार में सुधार और नुकसान में कमी आती है. गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया. मौके पर एटीएम अभिषेक कुमार, विद्याभूषणपति त्रिपाठी, पीयूष त्रिपाठी, अतुल कुमार पांडेय, वीरेंद्र मिश्रा, अब्दुल हनान, कृष्ण कुमार, संतोष कुमार, किसान ब्रजेश कुमार, अमृता कुमारी, मनोज कुमार पांडेय सहित कई किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HIMANSHU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >