दुहबी बाजार के किराना दुकान पर छापेमारी, एसएसबी-STF की संयुक्त कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर दुहबी बाजार में एक किराना दुकान पर एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के बाद क्षेत्र में 50 हजार रुपये के जाली नोट मिलने की अफवाहें तेज हो गई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Madhubani News: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित दुहबी बाजार में रविवार को एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक किराना दुकान पर कार्रवाई की. कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कथित तौर पर 50 हजार रुपये के जाली नोट मिलने की चर्चा है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी एजेंसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

किराना दुकानदार से कई घंटे तक पूछताछ

जानकारी के अनुसार, जानकीनगर एसएसबी कैंप के जवानों और एसटीएफ अधिकारियों ने दुहबी बाजार स्थित एक किराना दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ शुरू की. कार्रवाई की सूचना मिलने पर जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार और थानाध्यक्ष कार्तिक भगत भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

दो लोगों से पूछताछ जारी

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में भरत महासेठ से कथित जाली नोट बरामदगी के संबंध में कई घंटों तक पूछताछ की गई. समाचार लिखे जाने तक एसएसबी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि मामले में अभी पूछताछ चल रही है. उन्होंने कहा कि एसएसबी दो लोगों से पूछताछ कर रही है. बरामदगी या अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raman kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >