Road Accident: मधुबनी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Road Accident: बिहार के मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बनकट्टा चौक के पास सब्जी लदी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिये मधुबनी रेफर कर दिया गया.

Road Accident: मधुबनी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है. मृतक युवक की पहचान बेनीपट्टी थाना के करहारा निवासी बोध शर्मा के पुत्र सुधीर शर्मा (18) के रूप में हुई. घटना शनिवार की है. बताया जा रहा है कि सुधीर शर्मा अपने गांव के ही रामकिशोर शर्मा के पुत्र रवींद्र शर्मा (21) के साथ एक शादी समारोह में कैमरा चलाकर अपनी बाइक से वापस करहारा गांव लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में बसैठ की तरफ से बेनीपट्टी की ओर जा रही एक सब्जी लदी पिकअप ने बेनीपट्टी-पुपरी एसएच-52 मुख्य सड़क पर टर्निंग के पास बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

आक्रोशित भीड़ ने की सड़क जाम

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक एवं घायल के परिजनों के साथ थाना पुलिस को दी. दर्द से कराह रहे घायल को उठाकर लोगों ने बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. हालांकि थाना पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया है. उधर, घटना से आक्रोशित भीड़ बेनीपट्टी- पुपरी स्टेट हाइवे 52 मुख्य सड़क को घटना स्थल पर जाम कर यातायात परिचालन ठप कर दिया. करीब 4 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा दिये जाने और पिकअप वैन व चालक पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे थे.

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

घटना और सड़क जाम की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह, एसआई संतोष कुमार और एएसआई संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुं���कर लोगों से वार्ता करते हुए जाम हटाने की बात कही, लेकिन आक्रोशित अपनी मांगों पर अड़े थे. जिसके बाद खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, साहरघाट के अरविंद कुमार और अरेर एसएचओ नेहा निधि भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कैंप करने लगे. चार थानों की पुलिस और सलहा तथा करहरा दोनों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने दूसरे दौर की वार्ता के बाद आक्रोशित लोग मानने को तैयार हुए. तब जाकर जाम हटाकर यातायात सुचारू किया जा सका. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. घटना के बाद से मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है.

Also Read: Road Accident: मोतिहारी में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >