साहित्यकार संजय को मिला नव उदित साहित्यकार सम्मान

नव उदय पब्लिकेशन द्वारा इस बार अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ में विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

मधुबनी. नव उदय पब्लिकेशन द्वारा इस बार अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ में विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त लघु सिंचाई प्रमंडल मधुबनी के लिपिक संजय कुमार अम्बष्ट को नव उदित साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वरचित सत्यवादी पथ कविता का पाठ किया. कार्यक्रम में 14 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. समारोह में 270 से अधिक साहित्यकारों का सम्मान व उनकी कविताओं का पाठ किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में स्टाफ ऑफिसर ऑफ डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के रामचन्द्र, महेंद्रा बैंकिंग कोचिंग के सेवानिवत्त डायरेक्टर नवीन जैन, कमिश्नर वाणिज्य कर अधिकरण ई. राज बहादुर निषाद, रईस अख्तर सहित कई लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के संयोजक केशव राम, सुचिता चौहान भी उपस्थित थे. मौके पर हर्षित जैन, बरखा जैन, सोनल अग्रवाल, लव अग्रवाल मुकुंद मुरारी राम, मनीषा आंवले चौगावकर सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >