बिस्फी में नए राशन कार्ड बनाने का अभियान तेज, डीलरों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश

प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक में 5 हजार से अधिक पात्र परिवारों के लिए नया राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है. नए पोर्टल के चालू होने से अब पात्र परिवार आसानी से आवेदन कर सकेंगे.

Madhubani News: टीपीसी भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) कौशल कुमार मंडल ने की. बैठक में सरकार के निर्देशानुसार 5 हजार से अधिक पात्र परिवारों का नया राशन कार्ड मिशन मोड में बनाने के लिए सभी डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Bisfi News: पात्र परिवारों से आवेदन कराने का निर्देश

एमओ कौशल कुमार मंडल ने बताया कि कुछ दिनों से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन पोर्टल बंद था, जिसे अब दोबारा चालू कर दिया गया है. उन्होंने सभी डीलरों से कहा कि जो पात्र परिवार अब तक राशन कार्ड से वंचित हैं, उनसे शीघ्र आवेदन कराएं और अपने-अपने पंचायत व गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

बैठक में बताया गया कि राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय एक लाख 20 हजार रुपये से कम होने का प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पारिवारिक फोटो और बैंक पासबुक देना अनिवार्य होगा.

जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील

एमओ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को आवेदन करने में सहयोग दें, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा सके.

बैठक में कई डीलर रहे मौजूद

बैठक में कार्यपालक सहायक उषा कुमारी, विक्रेता संघ के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मो. मसरूर फैजी, महताब आलम, रणधीर यादव, मो. मदनी, उपेंद्र यादव, नरेश कुमार साहू, बाबूजी ठाकुर सहित अन्य जनवितरण विक्रेता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jib nath jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >