वाहन चेकिंग में 5 लाख से अधिक की राशि जब्त

एफएसटी और एसएसटी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के औंसी थाना परिसर के सामने बने चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

बिस्फी . 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव स्वच्छ एवं भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में एफएसटी और एसएसटी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के औंसी थाना परिसर के सामने बने चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एफएसटी एवं एसएसटी टीम के साथ औंसी पुलिस ने एक बाइक सवार के पास से 5 लाख से अधिक नकद राशि बरामद किया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार प्रभात कुमार मंडल की जांच की गई. उनके बैग से 5 लाख 52 हजार नकद राशि मौके पर प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट सह एमओ धीरेंद्र कुमार ने बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद बरामद रुपए को जब्त कर लिया गया है. बरामद रकम की जांच की कार्रवाई की जा रही है. इस मौके पर एमओ धीरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, एसआई राम बहादुर प्रसाद एएसआई विक्रम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >