मधुबनी: फुलपरास में 17 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण का मामला दर्ज

मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी की नीयत से अपहरण का आरोप है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी व नाबालिग की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

Madhubani News: फुलपरास थाना क्षेत्र के महथौर खुर्द गांव से 17 वर्षीय एक नाबालिग के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता के आवेदन पर फुलपरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

शादी की नीयत से अपहरण का आरोप

दर्ज आवेदन के अनुसार, 21 जुलाई की रात करीब 12 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर में खाना खाने के बाद सो रही थी. आरोप है कि गांव के ही देव नंदन पासवान, संजय पासवान, संजय पासवान की पत्नी, गंगा राम पासवान तथा बिजली पासवान ने मिलकर शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण कर लिया.

आवेदन में यह भी कहा गया है कि पूर्व में भी आरोपी युवक से जुड़ा एक विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों की पंचायत के माध्यम से सुलझा लिया गया था. इसके बावजूद दोबारा इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है.

बरामदगी और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. नाबालिग की बरामदगी तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jagdish chaupal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >