बालिका गृह की प्रसूता की मौत, लिया गया सैंपल

डीएमसीएच गायनी विभाग में बीती देर रात मधुबनी बालिका सुधार गृह से लायी गयी कोरोना सस्पेक्टेड प्रसूता व नवजात की मौत हो गयी.

मधुबनी. डीएमसीएच गायनी विभाग में बीती देर रात मधुबनी बालिका सुधार गृह से लायी गयी कोरोना सस्पेक्टेड प्रसूता व नवजात की मौत हो गयी. इसे लेकर डीएमसीएच प्रशासन की ओर से विभाग को सैनिटाइज कर दिया गया. वहीं प्रसूता का सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेज दिया गया. रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण का खुलासा हो पायेगा. बताया जाता है कि बालिका सुधार गृह से प्रसूता को डिलिवरी के लिए गायनी विभाग लाया गया था. उसके साथ संस्था की कुछ महिलाएं भी थीं. रात 11 बजे प्रसव के लिये ओटी भेजा गया. वहां जन्म के बाद ही नवजात की मौत हो गयी. गंभीर स्थिति को देखकर उसे एनएमसीएच रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >