कबाड़ से जुगाड़ थीम पर सजा शिक्षक सम्मान समारोह, 101 शिक्षक हुए सम्मानित

Madhubani News: डायट नरार में आयोजित टीबीटी जिला शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में जिले के 101 नवाचारी और समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया. ‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने नवाचार आधारित शिक्षण मॉडल प्रस्तुत किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह को यादगार बनाया.

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा

Madhubani News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नरार में द बिहार टीचर्स–हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी) के तत्वावधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के 101 नवाचारी और समर्पित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट नरार के प्राचार्य डॉ. रत्नेश कुमार रत्न एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह की अध्यक्षता टीबीटी मंच के प्रमंडल अध्यक्ष मुकुंद रंजन ने की, जबकि सम्मान पत्र और पुरस्कार वितरण प्राचार्य डॉ. रत्नेश कुमार रत्न, वरीय व्याख्याता प्रमेन्द्र कुमार तथा अन्य अतिथियों ने किया.

101 नवाचारी शिक्षकों को मिला सम्मान

सम्मान समारोह में मधुबनी जिले के 101 नवाचारी एवं समर्पित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और बेहतर शिक्षण पद्धति के लिए सम्मानित किया गया. अतिथियों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे नवाचारों को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम रही आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष समारोह का मुख्य विषय ‘कबाड़ से जुगाड़’ रखा गया. शिक्षकों ने कम लागत और बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से शिक्षण सामग्री तैयार कर प्रदर्शित की. इन नवाचारों ने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश दिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह के दौरान स्वागत गीत, अभियान गीत, लोकनृत्य, कव्वाली और रोल प्ले सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की.

आयोजन में कई शिक्षकों और पदाधिकारियों का रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में टीबीटी मंच के प्रमंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव सुजीत कुमार, उपसचिव शारदा मिश्रा, मीडिया प्रभारी किरण कुमारी एवं अभिनव अंकित, कोषाध्यक्ष राजनंदनी, जिला अध्यक्ष डॉ. कुमारी अनुपमा भारती, उपाध्यक्ष सोनी ठाकुर, नंद किशोर पासवान, सचिव स्मिता शंकर, कोषाध्यक्ष राजकुमारी सहित कई शिक्षकों और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में अगस्त से शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई, जुलाई में लें एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >