Madhubani News: हरलाखी में धान के खेत से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के इटहरवा गांव में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में मिला. घास काटने गई महिलाओं ने शव को देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Madhubani News: हरलाखी थाना क्षेत्र के इटहरवा गांव के बधार में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया.

घास काटने गई महिलाओं ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए घास काटने बधार गई थीं. इसी दौरान इंडो-नेपाल सीमा से कुछ मीटर पहले धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा. इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

मृतक की हुई पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान बिटूहर गांव निवासी सनीचर सदा के 35 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सदा के रूप में की है.

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसआई आफताब आलम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: राजनगर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे क्लीनिक पर 10 हजार का जुर्माना, एफआईआर के निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay raut

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >