अंडा लदा पिकअप पलटा, बाल बाल बचा चालक

थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के समीप एनएच 27 पर अंडा लदा पिकअप वाहन पलट गया. हालांकि चालक बाल बाल बच गया.

झंझारपुर. थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के समीप एनएच 27 पर अंडा लदा पिकअप वाहन पलट गया. हालांकि चालक बाल बाल बच गया. बताया जाता है कि समस्तीपुर से अंडा लेकर किशनगंज जा रहा था. बुधवार की रात बारिश होने के दौरान वाहन का संतुलन खो जाने के कारण सिमरा गांव के पास पिकअप वाहन पलट गया. जिससे मामूली नुकसान होने की बात बताई जा रही है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार घटना स्थल पर चौकीदार को प्रतिनियुक्ति कर दिया. बाद में पिकअप से अंडा निकाल कर दूसरे पिकअप पर लाद कर अपने गंतव्य स्थान पर जाने की तैयारी की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >