सास पर जानलेवा हमला के आरोप में बहू गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने सास पर जानलेवा हमला के आरोप में बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मधुबनी. नगर थाने की पुलिस ने सास पर जानलेवा हमला के आरोप में बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेपी कॉलोनी की रामरती देवी ने थाने में अपनी बहू फुलो देवी एवं अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में सास ने आरोप लगाया है कि वह बाजार से सामान लाकर घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान उनकी बहू फुलो देवी जमीन का कागज मांगने लगी. साथ ही घर खाली करने को कहने लगी. मना करने पर बहू के मायके से आये लोगों के साथ मारपीट करने लगी. इसी क्रम में फुलो देवी के हमले से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मामले में नगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित फुलो देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >