कुत्ते से बचने के दौरान नहर में कूदा मासूम, तैरना नहीं आने से गई जान

राघोपुर बलाट गांव में उग्रनाथ शाखा कोसी नहर में खेलने के दौरान 9 वर्षीय रिहान की डूबने से मौत हो गई. कुत्ते से डरकर नहर में कूदने से हुआ हादसा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.

Madhubani News: थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव में उग्रनाथ शाखा कोसी नहर में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रिहान के रूप में हुई है, जो पंडौल थाना क्षेत्र के सरहद शाहपुर का निवासी था. वह अपने ननिहाल बलाट गांव आया हुआ था. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

Rajnagar News: कुत्ते से बचने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार रिहान नहर किनारे एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहा था. इसी दौरान एक कुत्ता दोनों बच्चों के पीछे दौड़ पड़ा. डर के कारण दोनों बच्चे नहर में कूद गए. साथ मौजूद दूसरा बच्चा तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन रिहान को तैरना नहीं आता था, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया.

नहर से निकाला गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रिहान की तलाश शुरू की. काफी प्रयास के बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

राजनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद मृतक के ननिहाल में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: टीबी के खिलाफ मिशन मोड में मधुबनी, डीएम बोले- हर संदिग्ध मरीज का कराएं नाट टेस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >