Madhubani : आंगनबाड़ी के बच्चों को नहीं मिली गर्मी छुट्टी

पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया हैं. सुबह 8 बजे से ही धूप की तपिस लोगों को घरों में रहने को बेवस कर रही है.

चिलचिलाची धूप में आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ाया जा रहा बच्चों को झंझारपुर . पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया हैं. सुबह 8 बजे से ही धूप की तपिस लोगों को घरों में रहने को बेवस कर रही है. लेकिन 3 से 6 वर्ष के बच्चों पर प्रशासन को तरस तक नहीं आ रहा है. स्कूल कॉलेज में छुट्टी है. सरकारी प्ले स्कूल के नाम से चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका केंद्र पर बच्चों को किसी तरह ला रही हैं. भोजन खिलाकर कड़ी धूप में घर भेज रही है. विदित हो कि आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित हो रहे हैं. इसमें 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे पढ़ते है. कई केंद्र की सेविकाओं ने बताया कि अभिभावक धूप में बच्चों को केंद्र पर भेजने के लिए तैयार नहीं है. अभिभावक 9 बजे के बाद बच्चों को घर ले जाना चाहते हैं. केंद्र पर पर्यवेक्षीय अधिकारी जांच के लिए 9 बजे के बाद आती है और बच्चों की संख्या कम देख कार्यवाई की धमकी देती हैं. आंगनबाड़ी केंद्र के आस पास मौजूद ममता देवी, कौशल देवी, कौशल्या देवी, सीता देवी, रामरती देवी आदि ने बताया कि सभी सरकारी स्कूल कॉलेज बंद है. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को बुलाया जाता है. केंद्र से 11:30 बजे के बाद घर जाने दिया जाता. जिला पदाधिकारी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. आंगनबाड़ी केंद्र में भी गर्मी छुट्टी होनी चाहिए. सीडीपीओ कुमारी रजनी कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र हम बंद नहीं कर सकते. सुप्रीम कोर्ट का आदेश है साल में 300 दिन बच्चों को पोषक भोजन देना है. साल में 52 रविवार और 13 छुट्टी मिलकर 65 दिन होते हैं. बचे हुए 300 दिनों में जिला पदाधिकारी ही कोई निर्णय ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >