भूतही बलान नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2016 5:11 AM
मधेपुर : कोसी कमला व भूतही बलान नदी के जल स्तर में उतार चढ़ाव जारी है. भूतही बलान नदी के जल स्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगा है. रविवार को एक बार फिर नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी मटरस, बिसनपुर, कबछुआ, गोढियारी श्रीपुर गांव के बधारो […]
मधेपुर : कोसी कमला व भूतही बलान नदी के जल स्तर में उतार चढ़ाव जारी है. भूतही बलान नदी के जल स्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगा है. रविवार को एक बार फिर नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी मटरस, बिसनपुर, कबछुआ, गोढियारी श्रीपुर गांव के बधारो एवं निचले इलाकों में फैलने लगा है. लगातार बाढ़ के पानी में उतार चढ़ाव से इन गांव के लोगों को आवागमन की राहें आसान नहीं हो पा रही है. श्रीपुर, बिसनपुर, गोढियारी, कवछुआ गांव के हजारों की आबादी का पिछले कई दिनों से सड़क संपर्क भंग है.
इन गांव के लोगों को आवागमन का एक मात्र सहारा नाव ही बना है. नाव की कमी के कारण अधिकांश परिवार अपने गांव में ही बेगाने बने हुए हैं. बिसनपुर गांव के किसान रामधनी यादव,श्याम प्रसाद यादव सहित कई किसानों ने बताया कि पहले सूखा का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










