डकैती कांड में एक गिरफ्तार, पूछताछ शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2016 4:37 AM
हरलाखी : हरलाखी थाना क्षेत्र के बेला टोल में शनिवार की रात हुई डकैती की घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति जयनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी रफीक नदाफ बताया जा रहा है. […]
हरलाखी : हरलाखी थाना क्षेत्र के बेला टोल में शनिवार की रात हुई डकैती की घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति जयनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी रफीक नदाफ बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के घर से बम बनाने का बारूद व अन्य सामान बरामद किया गया है. इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की हिरासत में लिए गए रफीक नदाफ ने कई अहम राज खोले हैं. डकैती कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए नदाफ ने हरलाखी थाना के बेला टोल व लदनियां थाना क्षेत्र में भी डकैती की घटना को अंजाम देने में अपनी भूमिका स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










