शहरी क्षेत्र में प्रदूषण को रोकने को चूड़ा मिल को किया जायेगा बाहर

मधुबनी : नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक सोमवार को नगर परिषद में हुआ. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुनैना देवी ने किया. बैठक में गत बैठक की संपुष्टि की गयी. बैठक में पांच बिंदुओं पर सदस्यों ने चर्चा की. इसमे शहर की साफ सफाई को दुरूस्त करने, बिस्कुट, चूड़ा मिल को […]

मधुबनी : नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक सोमवार को नगर परिषद में हुआ. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुनैना देवी ने किया. बैठक में गत बैठक की संपुष्टि की गयी. बैठक में पांच बिंदुओं पर सदस्यों ने चर्चा की. इसमे शहर की साफ सफाई को दुरूस्त करने, बिस्कुट, चूड़ा मिल को शहर से बाहर करने सहित अन्य मुद्दा को लेकर व्यापक रूप से चर्चा की गयी.

बैठक के दौरान शहर में चूड़ा मिल व बिस्कुट फैक्ट्री के चिमनी से उठने वाली धूंआ व प्रदूषण को लेकर व्यापक रूप से चर्चा की गयी. इस दौरान शंकर चौक के समीप स्थित सत्यनारायण प्रसाद के चूड़ा मिल को तत्काल शहर से बाहर करने पर निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि शंकर चौक शहर का प्रमुख बाजार होने के साथ साथ यहां की आबादी भी घनी है. इसी जगह पर सालों से एक चूड़ा मिल है. जो सालों भर लोगों के लिये परेशानी पैदा करता है.
चूड़ा मिल से उठने वाले धूंआ व छोटे छोटे कण से न सिर्फ लोगों के घर आंगन में रहना मुश्किल है, बल्कि लोगों के आंख भी खराब हो रहा है. बैठक में सर्वसम्मति से इस चूड़ा मिल को शहर से बाहर करने का निर्णय लिया गया. सह सदस्य जय शंकर प्रसाद ने सुझाव दिया कि शहर में प्रदूषण फैलाने वाले बिस्कुट फैक्ट्री एवं अन्य कारखाना को भी बाहर करने पर विचार करने का प्रस्ताव दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >