पिस्टल के बल पर व्यवसायी से 1.15 लाख की लूट, दहशत

राजनगर : अज्ञात अपराधियों ने बीते गुरुवार रात एक बाइक सवार से पिस्टल दिखा कर एक लाख पंद्रह हजार रुपये के साथ तीन मोबाइल लूट लिया. मिली जानकारी के अनुसार राजनगर बाजार निवासी शंकर संथालिया मधुबनी से रांटी होते हुए अपने घर राजनगर जा रहे थे. रांटी राजनगर मुख्य मार्ग पर रेलवे गुमटी से लगभग […]

राजनगर : अज्ञात अपराधियों ने बीते गुरुवार रात एक बाइक सवार से पिस्टल दिखा कर एक लाख पंद्रह हजार रुपये के साथ तीन मोबाइल लूट लिया. मिली जानकारी के अनुसार राजनगर बाजार निवासी शंकर संथालिया मधुबनी से रांटी होते हुए अपने घर राजनगर जा रहे थे. रांटी राजनगर मुख्य मार्ग पर रेलवे गुमटी से लगभग सौ मीटर के दूरी पर एक कार खड़ी कर दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया.

कार के नजदीक रुकते ही व्यवसायी शंकर संथालिया के माथे पर दो अपराधी पिस्टल सटा कर एटीएम नगद एवं मोबाइल देने को कहा. अपराधियों ने झोला में रखे बैग एवं पास से तीन मोबाइल फोन छीन लिया. बैग में रखे एक लाख एवं पॉकेट में रखे पंद्रह हजार रुपये भी अपराधियों ने लूट लिया. अपराधियों ने घटना को अंजाम दे कर राजनगर-मधुबनी मुख्य मार्ग से परिहारपुर की तरफ भाग निकले. श्री संथालिया ने लूट की घटना की सूचना राजनगर थानाध्यक्ष एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों को दी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामिनी वाला ने थाना पहुंच लूट की घटना की जानकारी ली. श्री संथालिया के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >