नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़कर परिजन को सौंपा

जयनगर : आरपीएफ जवानों ने घर से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को उनके परिजनों के हवाले कर दिया. आरपीएफ जवान दिलीप कुमार मंडल के नेतृत्व में चेकिंग कर रहे जवानों ने रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर प्रेमी युगल को संदेहास्पद स्थिति में घुमते हुए देखा. जवानों ने शक के आधार पर आरपीएफ थाने लाकर […]

जयनगर : आरपीएफ जवानों ने घर से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को उनके परिजनों के हवाले कर दिया. आरपीएफ जवान दिलीप कुमार मंडल के नेतृत्व में चेकिंग कर रहे जवानों ने रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर प्रेमी युगल को संदेहास्पद स्थिति में घुमते हुए देखा. जवानों ने शक के आधार पर आरपीएफ थाने लाकर उनसे पूछताछ की.

दोनों ने अपने को प्रेमी प्रमिका होने और घर से भागने की बात स्वीकार की. लड़का ने अपना नाम संजय मुखिया (17) मधुबनी जिले के बिस्फी थाने के सिमरी गांव का रहने वाला बताया. जबकि लड़की सरिता कुमारी (16) दरभंगा जिले के जाले थाना के मिर्जापुर निवासी बतायी. दोनों से प्राप्त मोबाइल नंबर से उनके परिजनों को सूचना दी गई. परिजनों के पहुंचने के बाद लड़का लड़की को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं अपनी दो बच्चियों को गाड़ी में चढ़ाकर एक महिला प्लेटफार्म पर किसी कार्य से उतरी.

तभी ट्रेन खुल गई. गाड़ी खुलने से बच्चियां ट्रेन में रह गयीं. मां प्लेटफार्म पर रोने लगी. आरपीएफ के दिलीप कुमार मंडल ने तत्काल इसकी सूचना खजौली स्टेशन मास्टर को दी. खजौली स्थित रेल कर्मियों ने दोनों बच्चियों को ट्रेन से उतारकर अगली गाड़ी से बच्चियों को जयनगर भेज दिया. बच्चियों को जयनगर पहुंचने पर आरपीएफ ने दोनों को उनकी मां को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >