मधुबनी : पीएचइडी मंत्री के आवास में चोरी का प्रयास

बेनीपट्टी : पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा के बेनीपट्टी स्थित आवास में चोरी करने का प्रयास किया गया है. शनिवार की रात चहारदीवारी फांदकर परिसर में चोर प्रवेश कर गये व तीन कमरों का ताला तोड़ घर में घुस कर चोरी करने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली. इसके बाद चोर कमरे में रखे […]

बेनीपट्टी : पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा के बेनीपट्टी स्थित आवास में चोरी करने का प्रयास किया गया है. शनिवार की रात चहारदीवारी फांदकर परिसर में चोर प्रवेश कर गये व तीन कमरों का ताला तोड़ घर में घुस कर चोरी करने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली. इसके बाद चोर कमरे में रखे सामान को बिखेर कर भाग निकले. मंत्री के आवास के मुख्य गेट की चाबी भाजपा कार्यकर्ता व बेहटा निवासी विमल झा के पास रहती है. श्री झा रविवार की सुबह जब मुख्य गेट का ताला खोल अंदर गये तो देखा कि तीनों कमरों का ताला टूटा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >