अली असरफ फातमी समेत तीन ने लिया नाम वापस

मधुबनी : लोकसभा के पांचवे चरण में 6 मई को होने वाले चुनाव में मधुबनी लोकसभा के लिये नाम वापसी के बाद 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये है. बहुजन समाजवादी पार्टी से नामांकन करने वाले अली असरफ फातमी के साथ निर्दलीय समीउल्लाह खां एवं भारतीय मोमिन फ्रंट के अभ्यर्थी नजीर अहमद ने अपना […]

मधुबनी : लोकसभा के पांचवे चरण में 6 मई को होने वाले चुनाव में मधुबनी लोकसभा के लिये नाम वापसी के बाद 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये है. बहुजन समाजवादी पार्टी से नामांकन करने वाले अली असरफ फातमी के साथ निर्दलीय समीउल्लाह खां एवं भारतीय मोमिन फ्रंट के अभ्यर्थी नजीर अहमद ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

विदित हो कि मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था. वहीं स्क्रूटनी के दौरान दो अभ्यर्थी नारायण झा एवं संतोष कुमार सिंह का नाम शपथ पत्र में अधिकांश कॉलम खाली रहने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया था. अब वहीं तीन प्रत्याशी का नाम वापस हो जाने के बाद 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं.

मधुबनी लोक सभा में भी 17 उम्मीदवार मैदान में. डा. शकील अहमद (स्वतंत्र), धनेश्वर महतो (भारतीय मित्र पार्टी), रंजीत कुमार (बहुजन मुक्ति पार्टी), विद्यासागर मंडल (जागों हिंदुस्तान पार्टी), अशोक कुमार यादव(भाजपा), बद्री कुमार पूर्वे (वीआईपी), सतीश चंद्र झा(मिथिलांचल जनता पार्टी सेक्युलर), राजू कुमार राज (निर्दलीय), सुभाष चंद्र झा( राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी), राम स्वरूप भारती (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), अभिजीत कुमार सिंह(निर्दलीय), आनंद कुमार झा (अखिल भारतीय मिथिला पार्टी), अबू बकर रहमानी(निर्दलीय), रेखा रंजन यादव(रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया), हेमा झा (निर्दलीय),मो. खालिक अंसारी (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया) एवं अनिल कुमार साह (निर्दलीय) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >