किसान सलाहकारों की हड़ताल से कार्य प्रभावित

Published at :12 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सलाहकारों की हड़ताल से कार्य प्रभावित

उदाकिशुनगंज : किसान सलाहकारों की हड़ताल के कारण विभागीय कार्य ठप हो गया है. इससे किसानों को नुकसान हो रहा है. 22 मई से सलाहकारों की हड़ताल जारी है. किसान सलाहकार संदीप पासवान ने बताया कि उनकी मांग है कि सभी किसान सलाहकारों की सेवा नियमित करते हुए वीएलडब्लू के पद पर समायोजित किया जाय. […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : किसान सलाहकारों की हड़ताल के कारण विभागीय कार्य ठप हो गया है. इससे किसानों को नुकसान हो रहा है. 22 मई से सलाहकारों की हड़ताल जारी है. किसान सलाहकार संदीप पासवान ने बताया कि उनकी मांग है कि सभी किसान सलाहकारों की सेवा नियमित करते हुए वीएलडब्लू के पद पर समायोजित किया जाय.

जब तब उनकी मांगे नहीं मान ली जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा. हड़ताल से किसानों के बीच बिज वितरण काम प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा फसल क्षति, अनुदान राशि में भी बाधाएं उत्पन्न हो गयी है. बीएओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि किसान सलाहकारों की हड़ताल पर रहने से विभागीय कार्य बाधित है. इससे किसान प्रभावित हो रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन