उपद्रवियों ने की कॉलेज के छात्रों की पिटाई

Updated at : 28 Jan 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
उपद्रवियों ने की कॉलेज के छात्रों की पिटाई

मधेपुरा : पार्वती विज्ञान महाविद्यालय का प्रांगण ठीक दोपहर को किसी रणक्षेत्र की तरह आह, कराह से गूंजता रहा. हाथों में लाठी-डंडा लिये उदंड युवकों की टोली सामने पड़ने वाले हर किसी की पिटाई कर रही थी. कोई भी यह बताने की स्थिति में नहीं था कि आखिरकार यह स्थिति क्यों है. ये युवक कौन […]

विज्ञापन

मधेपुरा : पार्वती विज्ञान महाविद्यालय का प्रांगण ठीक दोपहर को किसी रणक्षेत्र की तरह आह, कराह से गूंजता रहा. हाथों में लाठी-डंडा लिये उदंड युवकों की टोली सामने पड़ने वाले हर किसी की पिटाई कर रही थी. कोई भी यह बताने की स्थिति में नहीं था कि आखिरकार यह स्थिति क्यों है. ये युवक कौन है. मामला यहीं नहीं रुका. वहां से आधे किलो मीटर दूर प्रखंड कार्यालय के पास भी इन्हीं युवकों द्वारा जम कर लाठी भांजी गयी. इसकी जद में आये दो लोग सदर अस्पताल पहुंचे. दोनों ने बताया कि बगैर कुछ बताये उनकी बेरहम पिटाई की गयी है.

बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. कॉलेज के प्राचार्य सीसीटीवी फूटेज खंगाल कर हुड़दंगी युवकों की पहचान करने की बात कहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन