Lakhisarai, पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में ग्रामीणो ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया, हुआ वीडियो वायरल

पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में ग्रामीणो ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया, हुआ वीडियो वायरल

-पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव की घटना, थानाध्यक्ष के साथ भी किया दुर्व्यवहार

वीडियो वायरल वीडियो

सूर्यगढ़ा(लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में ग्रामीणों द्वारा अभियुक्त को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो शुक्रवार एक मई की शाम की है. वीडियो के अनुसार ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी को छुड़ा लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ कुमार गुप्त सूचना के आधार पर पिपरिया थाना कांड संख्या 104/25 मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले में फरार चल रहे पथुआ गांव निवासी स्व. लोचन भगत के पुत्र इंदल भगत को गिरफ्तार करने पहुंचे थे. पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया था. इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये और अभियुक्त को थानाध्यक्ष के कब्जे से छुड़ा लिया. पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.बताया जाता है कि इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच थानाध्यक्ष के हाथ में पिस्टल भी नजर आ रहा है, बावजूद इसके भीड़ के दबाव में पुलिस आरोपी को नहीं ले जा सकी और ग्रामीण उसे छुड़ाकर ले गये. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय थानाध्यक्ष सहित कुछ पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे जबकि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में थे. लगभग 10 पुलिस कर्मी गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंचे थे.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को पथुआ गांव में अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था. मामले को लेकर पिपरिया थाना में कांड संख्या 104/25 दर्ज है. जिसमें इंदल भगत सहित कुल 12 लोग नामजद हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदल भगत को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन भीड़ ने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालते हुए उसे छुड़ा लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर पिपरिया थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >