20 को महिला व पुरुष के ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता

जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में जिला फेडरेशन कप फ्री स्टाइल पुरुष कुश्ती तथा अंडर-15 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 20 जनवरी को होगा

गांधी मैदान स्थित खेल भवन में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

लखीसराय

जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में जिला फेडरेशन कप फ्री स्टाइल पुरुष कुश्ती तथा अंडर-15 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 20 जनवरी को होगा. यह आयोजन गांधी मैदान खेल भवन में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों की सहभागिता अपेक्षित है. कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला स्तरीय श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें मधुबनी जिला के जयनगर में आयोजित होने वाली आगामी बिहार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भेजना है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है. वजन मापन में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जायेगी. सभी खिलाड़ियों को सुबह 9:30 बजे खेल भवन में उपस्थित होना अनिवार्य है. जिला प्रशासन एवं जिला कुश्ती संघ ने जिले के सभी कुश्ती खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है.

प्रतियोगिता में होने वाले वजन वर्ग का विवरण

सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल फेडरेशन कप:

57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 एवं 125 किलोग्राम

अंडर-15 फ्री स्टाइल (पुरुष):

38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 एवं 85 किलोग्राम

अंडर-15 ग्रीको रोमन स्टाइल (पुरुष):

38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 एवं 85 किलोग्राम

अंडर-15 महिला कुश्ती:

33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62 एवं 66 किलोग्राम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >