राष्ट्रीय लोकअदालत में एक करोड़ 44 लाख 18 हजार 941 का हुआ सेटलमेंट

व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश पवन कुमार झा, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र डालसा सचिव विधानंद सागर, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, सचिव राजेश कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि इस वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया है. जिसमें अधिक से अधिक शमनीय वादों का निष्पादन किया जाय. वहीं जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों के लिए सुलभ हेतु एक अच्छा प्लेटफॉर्म है. यहां बिना शुल्क के सभी वादों का निष्पादन किया जाता है. शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13 बेचों पर विभिन्न न्यायाधीश एवं दंडाधिकारी के नेतृत्व में वादों का सुलह किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी संबंधित कुल 10862 में से 529 मामलों का निष्पादन करते हुए एक करोड़ 44 लाख 18 हजार 941 सेटलमेंट की राशि प्राप्त हुई. वहीं कोर्ट पेंडिंग केसेस में 4167 में से 1299 केस का निष्पादन करते हुए 49 लाख 92 हजार 598 राशि की सेटलमेंट की राशि प्राप्त हुई. लोक अदालत के दौरान सभी बेचों पर अधिवक्ता भी मौजूद थे. शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13 बेचों पर विभिन्न न्यायाधीश एवं दंडाधिकारी के नेतृत्व में वादों का सुलह किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी संबंधित कुल 10862 में से 529 मामलों का निष्पादन करते हुए एक करोड़ 44 लाख 18 हजार 941 सेटलमेंट की राशि प्राप्त हुई. वहीं कोर्ट पेंडिंग केसेस में 4167 में से 1299 केस का निष्पादन करते हुए 49 लाख 92 हजार 598 राशि की सेटलमेंट की राशि प्राप्त हुई. लोक अदालत के दौरान सभी बेचों पर अधिवक्ता भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >