मकुना डकैती मामले में एक गिरफ्तार

कवैया थाना पुलिस द्वारा गुरुवार की देर रात छापेमारी कर डकैती मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

लखीसराय कवैया थाना पुलिस द्वारा गुरुवार की देर रात छापेमारी कर डकैती मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मकुना निवासी सह बाजार समिति स्थित गुप्ता मेडिकल के प्रोपराइटर उत्तम साव के मकान में कुछ माह पूर्व हथियार के बल पर भीषण डकैती हुई थी, इस डकैती में लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूटी गयी. जिसमें तत्कालीन एसपी द्वारा एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर लगातार छापेमारी अभियान में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है. वहीं गुरुवार को बड़हिया थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी इंगलिश मुहल्ला से पप्पू राम के पुत्र कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >