सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा? लखीसराय के मंच पर नीतीश के हाथ ने बढ़ाई धड़कनें

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनकी समृद्धि यात्रा के मंच से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई है. लखीसराय में नीतीश ने जिस तरह दोनों डिप्टी सीएम को तवज्जो दी, उससे नए सीएम के नाम को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है.

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति इन दिनों काफी गरम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच अब नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इसी बीच समृद्धि यात्रा के दौरान लखीसराय में जो नजारा देखने को मिला, उसने सियासी माहौल को और गरमा दिया.

मंच पर क्या हुआ

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद थे. भाषण खत्म करने के बाद जब मुख्यमंत्री मंच पर नेताओं के पास पहुंचे, तो पहले उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. इसके बाद उन्होंने दूसरी तरफ खड़े विजय कुमार सिन्हा को पास बुलाया और फिर उन्हें आगे कर जनता से अभिवादन कराया.

पहले सिर्फ सम्राट ही नजर आ रहे थे

समृद्धि यात्रा के दौरान अब तक ज्यादातर जगहों पर मुख्यमंत्री के साथ सिर्फ सम्राट चौधरी ही नजर आ रहे थे. मंच पर भी उन्हें ज्यादा तवज्जो मिल रही थी. लेकिन लखीसराय में पहली बार विजय सिन्हा भी साथ दिखे और उन्हें भी बराबर महत्व दिया गया.

सीएम ने जमुई में क्या इशारा किया था

इससे पहले जमुई में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि आगे ये ही काम संभालेंगे. इस बयान के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि बाद में पार्टी के नेताओं ने साफ कर दिया कि इसका मतलब नेतृत्व परिवर्तन का संकेत नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कब मिलेगा बिहार को नया सीएम

अब चर्चा ये भी है कि अगर मुख्यमंत्री राज्यसभा जाते हैं, तो मार्च के बाद बिहार को नया चेहरा मिल सकता है. सियासी फिजाओं में यह भी कहा जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है.

सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और कुछ अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं. अंतिम फैसला पार्टी का बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा. बिहार की राजनीति में कब क्या हो जाए, किसका भाग्य कब चमक जाये, कहना मुश्किल है. इसलिए सभी की नजरें आने वाले समय पर टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

पप्पू यादव ने बताया क्यों हारे एडी सिंह, बिना नाम लिए इस नेता को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >