कपड़ा धोने जा रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

किऊल-झाझा रेलखंड के भलुई हॉल्ट के नजदीक ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी

चानन.

किऊल-झाझा रेलखंड के भलुई हॉल्ट के नजदीक ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक रेवटा गांव निवासी गांव 55 वर्षीय राजो रजक कपड़ा धोने का काम करता था, घटना के दिन वह गोपालपुर गांव से धोने के लिए कपड़ा लेकर कर आ रहा था कि रेलवे ट्रैक को भलुई हॉल्ट के पास क्रॉस करने के दौरान अप लाइन से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी, तो सोचा कि डाउन लाइन पर चला जायेगा, लेकिन जैसे ही डाउन लाइन पर पहुंचा कि मालगाड़ी देख कर अप लाइन में आ गया, जैसे अप लाइन में आया कि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर परिजन शव को उठा कर ले चले गये और दाह संस्कार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >