आज से होगा ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण को लेकर मार्किंग

मोकामा से मुंगेर तक बनने वाली ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए जमीन की मार्किंग लाइन प्रारंभ कर दी गयी है

पीरीबाजार. मोकामा से मुंगेर तक बनने वाली ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए जमीन की मार्किंग लाइन प्रारंभ कर दी गयी है. जिसे लेकर घोसैठ पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे से घोसैठ तथा लोसघानी मौजे के मार्किंग लाइन के बीच जमीन को चिन्हित की जायेगी. जिसमें एनएचआई के पदाधिकारी तथा अमीन उपस्थित रहेंगे. साथ ही सभी किसान से आग्रह किया है कि समय पर पहुंचकर अपनी जमीन की जानकारी देकर मापी करवा लें. जिससे जल्द ही मोकामा से मुंगेर तक ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण का सपना जल्द पूरा हो पायेगा. जिससे लोग बिना जाम में फंसे कम समय में मोकामा से मुंगेर की सुखद यात्रा तय कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >