रेलकर्मी हत्याकांड: परिजन को हरसंभव मदद करेंगे: दिनेश

बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने रेलकर्मी संतोष कुमार राम के हत्या की जानकारी लेने के निर्देश दिये

उच्चस्तरीय जांच के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

लखीसराय.

बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने रेलकर्मी संतोष कुमार राम के हत्या की जानकारी लेने के निर्देश दिये. इसे लेकर महासभा लखीसराय के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कजरा प्रखंड अंतर्गत घोघी गांव जाकर रेलकर्मी की हत्या की जानकारी ली. शोकाकुल परिजन को ढांढ़स बंधाया तथा हरसंभव मदद और न्याय दिलाने की बात कही. ज्ञात हो कि विगत 18 फरवरी को फसल कटाई करते समय अपराधियों ने संतोष कुमार राम को गोली मारकर कर दी गयी थी. इससे उनके परिवार में पूरा दहशत का माहौल व्याप्त है. इनके पिता का भी पहले हत्या कर दी गयी थी. माता भी मर गयी है, अब एक भाई बचे हैं और संतोष राम को छोटी-छोटी तीन पुत्री व एक पुत्र है. बताया गया कि यदि अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो इसके लिए आंदोलन किया जायेगा. मौके पर दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रो सुनील कुमार चंद्रवंशी, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मकेश्वर राम चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया उमेश राम चंद्रवंशी, महेंद्र राम चंद्रवंशी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

एसपी को ज्ञापन सौंप, की उच्चस्तरीय जांच की मांग

पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर महासभा के दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एसपी से भेंटकर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. इस दौरान शिष्टमंडल एसआईटी का गठन कर अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी करने, कांड की जांच कर उच्चस्तरीय टेक्निकल सेल से करने, परिवार में व्याप्त भय के माहौल को दूर करने व सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था करने आदि की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >