पिपरिया थाना में नये थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने संभाला पदभार

पिपरिया थाने में नये थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने मंगलवार की देर शाम योगदान दिया

सूर्यगढ़ा पिपरिया थाने में नये थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने मंगलवार की देर शाम योगदान दिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, अपराध नियंत्रण और जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिसिंग को व प्रभावी बनाया जायेगा. नवपदस्थापित थानाध्यक्ष ने योगदान के बाद अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही रात्रि गश्ती को सख्त करने और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. पिपरिया थाना में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने नये थानाध्यक्ष को माला पहनकर एवं गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. बता दें कि पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने पिपरिया थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह को चानन थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे पर जाने के बाद हलसी थाना में पदस्थापित तेज तर्रार पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ सुमन को पिपरिया थाना के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >