मंदिर कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
लखीसरायप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में बुधवार को शहर के पंजाबी मोहल्ला स्थित स्नेहलता काली मंदिर की कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता राम सेवक चौधरी ने की. बैठक में नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान, श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम ट्रस्ट के सचिव सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कुमार अमित सहित डॉ हरिप्रिया, धर्मेंद्र कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद, कुणाल और प्रो मनोरंजन कुमार उपस्थित रहे. बैठक में स्नेहलता काली मंदिर के जीर्णोद्धार सह पुनर्निर्माण के लिए गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ. बैठक में आचार्यों से बातचीत कर 28 फरवरी को शिलान्यास करने का निर्णय लिया गया है. उसी प्रातः 9 बजे पूजा प्रारंभ हो जायेगी. बैठक में एक भव्य मंदिर के निर्माण में सभी श्रद्धालुओं से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया है.
