तीन सड़क हादसेतीन सड़क हादसे में कई घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गये

बड़हिया स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. पहला हादसा नगर के बाहा पुल के पास एनएच 80 पर हुआ. गढ़ टोला निवासी बहादुर मोची के पुत्र दीपक कुमार बाइक से जलालपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक चक्कर आने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन कराने की सलाह देते हुए उन्हें रेफर कर दिया. दूसरी घटना गढ़ टोला के समीप टाल क्षेत्र जाने वाली सड़क पर घटी. शेखपुरा जिले के कटारी निवासी शशिकांत सिंह अपनी पत्नी और पुत्र शिवम कुमार के साथ रामपुर डुमरा से लौट रहे थे, तभी उनका ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गये. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शशिकांत सिंह को गंभीर स्थिति होने की वजह से रेफर किया गया. बताया जाता है कि उनके पैर में गंभीर चोट आयी है. तीसरी दुर्घटना बांस दरियापुर के पास एनएच 80 पर हुई, जहां एक ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में डुमरी पंचायत के बहादुरपुर निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये., घायल को बेहतर इलाज के लिए लखीसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक ही दिन में तीन सड़क हादसों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >