महिला ने पति सहित अन्य के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के गरीब नगर गांव में पत्नी को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है. इस बाबत सूर्यगढ़ा थाना में न्यायालय वाद के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मिली जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के माणिकपुर ओपी क्षेत्र के गरीब नगर निवासी नवीन ठाकुर की पत्नी रेखा देवी ने […]
सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के गरीब नगर गांव में पत्नी को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है. इस बाबत सूर्यगढ़ा थाना में न्यायालय वाद के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मिली जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के माणिकपुर ओपी क्षेत्र के गरीब नगर निवासी नवीन ठाकुर की पत्नी रेखा देवी ने सीजेएम न्यायालय लखीसराय में नालिसी मुकदमा दायर किया था.
प्राथमिकी के मुताबिक सूचक रेखा देवी ने अपने पति नवीन ठाकुर के अलावा ससुराल के चंद्र ठाकुर, अंभु ठाकुर, शिव नंदन ठाकुर, सुशीला देवी, वीणा देवी, काजल देवी सहित सात लोगों को अभियुक्त बनाया है. कोर्ट के आदेशानुसार सूर्यगढ़ा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










