जलजमाव से परेशान ग्रामीण ने किया प्रदर्शन

पोठिया प्रखंड की उदगारा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच के झाड़बाड़ी गांव में नाली नहीं रहने के कारण जलजमाव की समस्या बन गयी है

पहाड़कट्टा.

पोठिया प्रखंड की उदगारा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच के झाड़बाड़ी गांव में नाली नहीं रहने के कारण जलजमाव की समस्या बन गयी है. इससे परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या के निदान की मांग की. हल्की बारिश से सड़क पर तालाब जैसा नजारा बन गया है. बारिश का पानी व घरों से निकलने वाला गंदा व दूषित पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. जिस कारण आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. झारबाड़ी गांव में सैकड़ो की संख्या में लोग रहते हैं. बारिश होने से पक्की सड़क पर सप्ताह भर पानी का जमाव बना रहता है. स्थानीय ग्रामीण मो जमाल, मो नसीर, मो जमरूल आदि ने बताया कि गांव में नाली निर्माण के लिए वार्ड सदस्य, पंचायत के मुखिया सहित प्रशासन से इसकी शिकायत की है, लेकिन सामाधान नहीं निकला. बारिश का पानी एवं घरों से निकलने वाला गंदा पानी के जमाव से संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है. वहीं दूसरी ओर सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. खास कर वृद्ध-बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है. कीचड़ एवं पानी के कारण सड़क पर हमेशा फिसल कर लोग गिर जाते है.ग्रामीणों ने बताया की जब सड़क निर्माण हो रहा था तब संवेदक और जेई से सड़क के साथ नाली निर्माण की मांग की गयी थी लेकिन संवेदक सड़क निर्माण करवा कर तो चले गए. किंतु अबतक नाली का निर्माण नहीं हो सका. बरहाल ग्रामीणों ने जनहित के मद्देनजर झारबाड़ी गांव में नजीर के घर से मस्जिद होते हुए नवाहुल के घर तक नाली निर्माण की मांग प्रशासन से की है. बीडीओ मो.आसिफ ने कहा कि ग्रामीण एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन कार्यालय में दें. जांच कर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >