ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर, महिला की मौत, दूसरा घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत मजकूरी पंचायत के नेगसिया गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी

कोचाधामन. थाना क्षेत्र अंतर्गत मजकूरी पंचायत के नेगसिया गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अररिया स्थित एक अस्पताल में चल रहा है. मृतका की पहचान शकीला बेगम (45)पति जाहिद आलम एवं घायल की पहचान मनोवर आलम दोनों कोचाधामन प्रखंड के सिंघाड़ी गांव निवासी के रूप में है. घटना से परिवार में मातम पसरा है. घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू कुमार यादव ने बताया कि घटना गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे घटित हुई. शकीला बेगम अपने देवर मनोवर आलम के साथ बाइक पर सवार होकर सिंघाड़ी स्थित अपने घर से घरेलू सामान की खरीदारी को लेकर शीतल नगर जा रही थी. तभी रास्ते में ही नेगसिया गांव के समीप एक ट्रैक्टर से टकरा गया. जिससे शकीला बेगम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक मनोवर आलम घायल हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >