तीन दिवसीय उर्स आज से

तीन दिवसीय उर्स आज से

किशनगंज. शहर के कदमरसुल में बाबा कमली शाह के दरगाह में आज से तीन दिवसीय उर्स शुरू होगा. किशगनगंज-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर स्थित कदमरसूल में बाबा कमली शाह के दरगाह पर उर्स के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसको लेकर मेला भी लगाया जाता है. मेले में बच्चों के झूले आदि लगाए जाते हैं. बाबा कमली शाह के दरगाह पर जितनी आस्था मुसलमानों की है, उतनी ही आस्था हिन्दुओं की भी है. यहां बाबा कमली शाह सबकी मन्नतें सुनते है. यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष यहां पहला बैशाख के दिन से तीन दिवसीय उर्स शुरु हो जाता है जिसमे हिन्दू, सिख, मुस्लिम व सभी समुदाय के लोग पहुंचते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >