डुमरिया भट्ठा से 30 लीटर शराब के साथ छह गिरफ्तार

डुमरिया भट्ठा से 30 लीटर शराब के साथ छह गिरफ्तार

किशनगंज.

सदर थाना की एएलटीएफ टीम ने रविवार की शाम शहर के विभिन्न स्थानों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया. टीम ने डुमरिया भट्टा में एक घर से 30 लीटर शराब बरामद की. वहां से पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक महिला मंगली देवी सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस दौरान टीम को डुमरिया भट्टा में एक घर में शराब रख कर बेचे जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर एएलटीएफ प्रभारी कुंदन कुमार, अवर निरीक्षक शहनवाज खान पुलिस टीम के साथ डुमरिया भट्टा स्थित आरोपित के घर पहुंचे. जहां से पुलिस ने एक गैलन में रखा 30 लीटर शराब आरोपित मंगली देवी के घर से बरामद किया. वहां शराब पी रहे कुछ लोग पुलिस टीम को देख कर भागने लगे, जिन्हे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. आरोपित महिला मंगली देवी भी मौके से फरार हो गई. पुलिस पकड़े गए लोगों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गयी. मेडिकल जांच में इनके शराब पीने की पुष्टि होते ही सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >